लाइव न्यूज़ :

भारत में 11 से 17 अक्टूबर के बीच कोविड-19 के नए मामलों, संक्रमण से मौत के मामलों में आई कमी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 13:26 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, 20 अक्टूबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भारत में 11 से 17 अक्टूबर के बीच कोविड-19 के दैनिक मामलों में 18 प्रतिशत और संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में 13 प्रतिशत की कमी आई है। उसने इस बात पर भी जोर दिया कि यूरोपीय क्षेत्र के अलावा विश्व में हर जगह एक सप्ताह में सामने आए मामलों में कमी आई है।

डब्ल्यूएचओ की ओर से मंगलवार को जारी किए गए ‘कोविड-19 विकली एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट’ में बताया गया कि 11 से 17 अक्टूबर के बीच कोविड-19 के 27 लाख से अधिक मामले सामने आए और 46000 से अधिक लोगों की इससे मौत हुई। नए मामलों और संक्रमण से मौत की वैश्विक संख्या पिछले सप्ताह के समान ही रही।

रिपोर्ट में कहा गया कि यूरोपीय क्षेत्र के अलावा विश्व में हर जगह इस एक सप्ताह में सामने आए मामलों में कमी आई है। यूरोपीय क्षेत्र में पिछले सप्ताह की तुलना में नए मामलों में सात प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। नए मामलों में सबसे अधिक 18 प्रतिशत गिरावट अफ्रीकी क्षेत्र और फिर उसके बाद पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 16 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई।

अफ्रीकी क्षेत्र में संक्रमण से मौत के मामलों में भी सबसे अधिक 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद, दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में क्रमश: 19 प्रतिशत और आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस सप्ताह में 114,244 मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 18 प्रतिशत कम है। वहीं, भारत में संक्रमण से मौत के 1,535 मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 13 प्रतिशत कम है।

विश्व में कोविड-19 के अभी तक 24 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और संक्रमण से करीब 49 लाख लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला