लाइव न्यूज़ :

बेहतर फिटिंग वाले मास्क कोरोना से बचाव में ज्यादा कारगर : अध्ययन

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 जून हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार बेहतर फिटिंग वाले मास्क कोविड जैसी बीमारियों से बचाव में अधिक कारगर हैं वहीं अगर मास्क चेहरे पर ठीक से फिट नहीं होते हैं तो वायरस से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

अमेरिका के सिनसिनाटी विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। उन्होंने चेहरे और कपड़े के बीच के स्थान को मापने के लिए तीन अलग-अलग आकार के मास्क के सीटी स्कैन का इस्तेमाल किया। ये मास्क तीन अलग-अलग आकार के मुखौटों को पहनाए गए थे।

इसके बाद उन्होंने संक्रमण के जोखिम को निर्धारित करने के लिए खाली स्थानों से लीक की गणना की।

यह अध्ययन साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में पाया गया कि खराब फिटिंग वाले एन95 मास्क से चेहरे के चारों ओर रिसाव हो सकता है जो संक्रमण के जोखिम को बढ़ाता है।

अध्ययन से जुड़े प्रोफेसर रूपक बनर्जी ने कहा, "बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता है कि मास्क का आकार अलग-अलग हो सकता है। चेहरे और मास्क के आकार भिन्न-भिन्न होते हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह मास्क ठीक प्रकार से फिट नहीं बैठते तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला