2022 में पुराने स्वरूप में लौटेगा बर्लिन फिल्म महोत्सव
By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:59 IST2021-10-07T20:59:36+5:302021-10-07T20:59:36+5:30

2022 में पुराने स्वरूप में लौटेगा बर्लिन फिल्म महोत्सव
लंदन, सात अक्टूबर प्रतिष्ठित बर्लिन फिल्म महोत्सव 2022 में एक बार फिर अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा और कलाकारों की प्रत्यक्ष मौजूदगी के साथ इसका आयोजन होगा। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।
प्रसिद्ध फिल्म महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में आयोजकों ने कहा कि बर्लिन फिल्म महोत्सव का 72वां संस्करण 10 से 20 फरवरी 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा।
बर्लिनेल के नाम से विख्यात बर्लिन फिल्म महोत्सव का आयोजन इस वर्ष केवल डिजिटल माध्यम के जरिए किया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।