लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की माफी के लिये अब भी लड़ रहे हैं बंगाली हिंदू नरसंहार पीड़ित : अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: March 24, 2021 23:16 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 मार्च एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने यहां कहा कि बांग्लादेश में 50 साल पहले नरसंहार के पीड़ित बंगाली हिंदू अब भी पाकिस्तान द्वारा माफी मांगे जाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोग पीड़ितों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उनके साथ खड़े हैं।

संसद के पाकिस्तान कॉकस की सह अध्यक्ष और डेमोक्रेटिक सांसद शीला जैक्सन ली ने मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में अपनी टिप्पणी में कहा कि 25 मार्च को बांग्लादेश में औपचारिक तौर पर नरसंहार शुरू होने के तौर पर मनाया जाता है।

ली ने कहा, “बांग्लादेश में नरसंहार के 50 साल हो चुके हैं और पीड़ित और उनके वंशज अब भी पहचान के लिये संघर्ष कर रहे हैं, वे पाकिस्तान द्वारा अब भी माफी मांगे जाने के लिये संघर्ष कर रहे हैं, और जैसा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री (शेख हसीना) ने पूर्व में अपने पाकिस्तानी समकक्ष (इमरान खान) से जनवरी 2021 में भी कहा था, वे अब भी न्याय और इस संताप के खत्म होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई बर्बरता और बंगाली हिंदुओं को महज उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाए जाने की निश्चित रूप से कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि धार्मिक स्वतंत्रता सबसे पवित्र मानवाधिकार है।

तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में 25 मार्च 1971 की रात को पाकिस्तानी सेना ने बर्बर हमला किया था जब बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को 1970 के आम चुनावों में यहां शानदार जीत मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में मुक्ति संग्राम की शुरुआत हुई।

इस युद्ध में पाकिस्तान का विभाजन हुआ और भारतीय सेना की सहायता से बांग्लादेश बना। करीब नौ महीने चली जंग में आधिकारिक तौर पर करीब 30 लाख लोग मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला