बेल्जियम: सूडानी प्रवासियों ने की तीन इरिट्रिया प्रवासियों की बेरहमी से हत्या

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2019 18:21 IST2019-10-24T18:21:16+5:302019-10-24T18:21:16+5:30

SCEPTR के रिपोर्ट की मानें तो बेल्जियम में सूडानी और इरिट्रिया प्रवासियों के बीच संबंध पहले से ही असहज रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में इसमें बेहद सुधार हुआ है।

Belgium: group of Sudanese men armed attack three Eritrean illegal migrants says SCEPTR reports | बेल्जियम: सूडानी प्रवासियों ने की तीन इरिट्रिया प्रवासियों की बेरहमी से हत्या

सूडानी और इरिट्रिया प्रवासियों के बीच इस घटना के बाद पुलिस सिर्फ दो घायल सूडानी को ही ढूंढने में सफल हुई थी।

Highlightsबेल्जियम में हथियार से लैस सूडान पुरुषों के एक ग्रुप ने इरिट्रिया के तीन अवैध प्रवासियों को बेहरमी से पीटापूर्वी फ़्लैंडर्स के सरकारी वकील के कार्यालय ने हमले की पुष्टि की है।

बेल्जियम में हथियार से लैस सूडानी प्रवासियों के एक ग्रुप ने इरिट्रिया के तीन अवैध प्रवासियों को बेहरमी पीटपीटकर हत्या कर दी। रिपोर्ट कि मानें तो मृत प्रवासियों के हाथ-पैर टूट गए हैं साथ ही उनके शरीर पर चाकू से हमले के निशान पाए गए हैं।

सांसद ड्रीस वैन लैंगहेनोव ने कहा कि कल एक सूत्र ने बताया कि सूडान का एक हथियारबंद समूह था और वह वेटेरन में अवैध इरिट्रिया प्रवासियों पर हमला कर रहा था। सांसद ने ट्विटर पर लिखा 'मैंने वह जानकारी (SCEPTR )  दी। आशा है कि यह मुख्यधारा की मीडिया में भी पहुँच सकता है क्योंकि फ्लेमिश को आखिरकार चौकन्ना रहना जरूरी है।'

उधर, पूर्वी फ़्लैंडर्स के सरकारी वकील ने भी हमले की पुष्टि की है। लेकिन उन्होंने इरिट्रिया विरोधी इरादे के साथ 'मैनहंट' जैसी किसी खबर के बारे कुछ नहीं कहा है। ईस्ट-फ्लेमिश पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ऑफिस की एनेलिस वेरस्ट्राए ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह हिंसक घटना दोपहर 1:30 बजे हाईवे पार्किंग में हुई थी।

जबकि, सूडानी और इरिट्रिया प्रवासियों के बीच इस घटना के बाद पुलिस सिर्फ दो घायल सूडानी को ही ढूंढने में सफल हुई थी। पुलिस ने बताया कि वह चाकू से लगे चोट के साथ गंभीर हालत में दो इरिट्रिया प्रवासियों अस्पताल लाया गया था। दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस ने कहा कि हम फिलहाल लड़ाई के कारण और उद्देश्य की जांच कर रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह एक पारस्परिक हिंसा भी हो सकती है।

वहीं, SCEPTR के रिपोर्ट की मानें तो बेल्जियम में सूडानी और इरिट्रिया प्रवासियों के बीच संबंध पहले से ही असहज रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में इसमें बेहद सुधार हुआ है। लेकिन इस मामले में अब तक बेल्जियम के अधिकारियों द्वारा किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है और मामले की जांच जारी है।

Web Title: Belgium: group of Sudanese men armed attack three Eritrean illegal migrants says SCEPTR reports

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे