लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम की कंपनी जैनसन ने ब्रिटेन में कोविड-19 के संभावित टीके का परीक्षण शुरू किया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:10 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 नवंबर बेल्जियम स्थित वैश्विक फार्मास्युटिकल कंपनी जैनसन ने सोमवार को ब्रिटेन में कोविड-19 के संभावित टीके का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू किया। पूरे देश से इस परीक्षण में करीब 6,000 स्वयंसेवक शामिल होंगे।

जैनसन कंपनी के मुताबिक तीसरे चरण के अध्ययन में स्वयंसेवकों को शामिल करने का कार्य मार्च 2021 में पूरा होगा और यह करीब 12 महीने तक चलेगा। इसके साथ ही जैनसन तीसरी कंपनी बन गई है जिसके द्वारा विकसित संभावित कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण ब्रिटेन में शुरू हुआ। इससे पहले अमेरिकी बायोटेक कंपनी नोवावैक्स और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय/एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित संभावित कोविड-19 टीकों का परीक्षण भी यहां चल रहा है।

ब्रिटेन के कारोबार मंत्री आलोक शर्मा ने कहा, ‘‘ ब्रिटेन में एक और चिकित्सकीय परीक्षण की शुरुआत प्रभावी और सुरक्षित टीका खोजने की दौड़ में एक और कदम है। यह खबर हाल की खबर के साथ आई है कि महामारी शुरू होने के बाद हम सभंवत: बड़ी सफलता प्राप्त करने के मुहाने पर खड़े हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अब तक ही प्रगति को लेकर आशावादी हैं लेकिन कोई गांरटी नहीं है और संभव है कि कोई भी टीका उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। हालांकि, यह अहम है कि हमारे वैज्ञानिक अपना काम कर रहे हैं और हम वायरस को नियंत्रित करने के दिशानिर्देश, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को बचाने और जीवन की रक्षा के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं।’’

ब्रिटिश सरकार के कारोबार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति विभ्ज्ञाग (बीईआईएस) के मुताबिक जैनसन द्वारा विकसित संभावित टीके के परीक्षण में ब्रिटेन के 17 राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईएचआर) हिस्सा लेंगे जिनमें साउथहैम्प्टन, ब्रिस्टल, कार्डिफ, लंदन, लीसेस्टर, मैनचेस्टर आदि शामिल हैं।

सरकार ने बताया कि उसने छह संभावित टीकों की सूची बनाई है और अब तक टीके की 30 करोड़ खुराक की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है जिसमें से जैनसन से तीन करोड़ खुराक खरीदी जाएंगी अगर परीक्षण में टीके को सुरक्षित और प्रभावी पाया जाता है तो ।

उल्लेखनीय है कि जैनसन कंपनी जॉनसन ऐंड जॉनसन की अनुषंगी कंपनी है और इस परीक्षण के लिए ब्रिटिश सरकार ने भी वित्तपोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब