लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में बेलारूस का कार्यकर्ता मृत पाया गया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:19 IST

Open in App

कीव, तीन अगस्त (एपी) यूक्रेन में उत्पीड़न के खिलाफ समूह चलाने वाले बेलारूस का एक कार्यकर्ता राजधानी कीव में मृत पाया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि मरने वाले की पहचान विताली शिशोव के रूप में की गयी है। शिशोव शहर के एक पार्क में फंदे से लटकते मिले। यह पार्क शिशोव के आवास से दूर नहीं है।

बयान में कहा गया है कि हत्या और आत्महत्या के पहलू को ध्यान में रख कर मामले की जांच की जा रही है। इसमें कहा गया है कि सभी पहलुओं से इसकी जांच की जा रही है।

यूक्रेन स्थित द बेलारूसियन हाउस ने सोमवार को बताया कि शिशोव सुबह सैर पर निकले थे और लापता हो गये। शिशोव के दोस्त के हवाले से बेलारूसी मानवाधिकार केंद्र ने बताया कि हाल ही में सुबह की सैर के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया था।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन स्थित द बेलारूसियन हाउस उत्पीड़न से भागने वाले बेलारूस वासियों की मदद करता है।

यूक्रेन में बेलारूसियन हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि शिशोव को 2020 में यूक्रेन जाने के लिए मजबूर किया गया था, जब बेलारूस में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई जोरों पर थी।

समूह ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह सुरक्षा अधिकारियों द्वारा एक बेलारूसी नागरिक को खत्म करने के लिए एक सुनियोजित ऑपरेशन था, जो शासन के लिए खतरनाक है। हम शिशोव की मौत की सच्चाई जानने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।’’

यूक्रेन में बेलारूसियन हाउस के यूरी शुचको ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि शिशोव के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ भी चोरी नहीं हुआ था, वह नियमित कपड़ों में थे, जिसे लोग व्यायाम करने के लिए पहनते थे, और उनके पास केवल उनका फोन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल