लाइव न्यूज़ :

बेलारूस के पत्रकार पर टीवी पर गुनाह कुबूलने का दबाव बनाया गया: विपक्ष

By भाषा | Updated: June 4, 2021 17:48 IST

Open in App

वारसा,चार जून (एपी) बेलारूस के विपक्ष ने शुक्रवार को कहा कि एक पत्रकार को सरकारी टेलीविजन पर आने के लिए बाध्य किया गया और इस दौरान उसने रोते हुए देश के दबंग शासक की प्रशंसा की।

बृहस्पतिवार रात को प्रसारित हुए 90 मिनट के वीडियो में रमन प्रतासेविच (26) ने अपनी गतिविधियों पर पश्चाताप व्यक्त किया और कहा कि वह बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जैंडर ल्यूकाशेन्को का आदर करते हैं।

पत्रकार के सहयोगियों ने इस पर आपत्ति जताई और बेलारूस के अधिकारियों पर प्रतासेविच पर प्रायश्चित करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।

बेलारूस में राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की प्रमुख उम्मीदवार रहीं स्वेतलाना शिकानोऊस्काया ने पोलैंड की यात्रा के दौरान कहा कि वीडियो में प्रतासेविच और अन्य कैदी हिरासत में जो बोल रहे हैं ‘‘यकीनन उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके मानवाधिकारों का हनन हो रहा है।’’

शिकानोऊस्काया की प्रवक्ता अन्ना क्रसोलीना ने कहा कि पत्रकार को बंधक बनाया गया है।

उन्होंने कहा,‘‘ उन्होंने कड़ी मानसिक और शारीरिक यातनाओं और दबाव के चलते ये बयान दिए हैं और हो सकता है कि उन्हें नशीला पदार्थ भी दिया गया हो। हम रमन की तत्काल रिहाई की मांग करते हैं,जिसका इस्तेमाल ल्यूकाशेंको का शासन एक खिलौने के तौर पर और बेलारूस की लोकतांत्रिक ताकतों को ब्लैकमेल करने के लिए कर रहा है।

रमन एक चैनल चलाते हैं और उसने ल्यूकाशेंको के खिलाफ महीनों चले विरोध प्रदर्शनों में मदद की थी। प्रसारित वीडियो में पत्रकार ने अपने आचरण के लिए माफी मांगी और कहा कि वह जन अशांति फैलाने का जुर्म कुबूल करते हैं। इसके लिए उन्हें 15 वर्ष की कैद हो सकती है।

वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम करके थक चुके हैं और अब चाहते हैं कि उनका परिवार हो और सामान्य जीवन हो। इसके बाद उनकी आंखों से आंसुओं की धार बहती है और वह अपनी हथेलियों से अपना चेहरा ढंक लेते हैं। इस दौरान उनके हाथों में हथकड़ियां स्पष्ट दिखाई दे रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं