लाइव न्यूज़ :

बेलारूस ने लंदन दूतावास पर हुए 'हमले' में राजनयिक के घायल होने का दावा किया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 23:00 IST

Open in App

लंदन, 20 दिसंबर (एपी) बेलारूस सरकार ने सोमवार को कहा कि उसके लंदन स्थित दूतावास पर हुए हमले और उसमें एक राजनयिक के घायल होने की घटना पर विरोध दर्ज कराने के लिए उसने ब्रिटेन के एक राजनयिक को तलब किया।

बेलारूस विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लोगों के एक समूह ने दूतावास की इमारत को निशाना बनाया और फिर घटनास्थल पर पहुंचे बेलारूसी राजनयिकों पर हमला किया।

इसमें कहा गया है कि राजनयिकों में से एक को गंभीर रूप से घायल होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ी और उनकी नाक, और दांतों में आई चोट का उपचार किया गया।

बेलारूस सरकार ने कहा कि उसने औपचारिक विरोध दर्ज कराने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर मिन्स्क में एक ब्रिटिश दूत को तलब किया।

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में रविवार को बेलारूस दूतावास के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन करते दिखाई दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल