लाइव न्यूज़ :

बेलारूस का मालवाहक विमान रूस में दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 08:39 IST

Open in App

मॉस्को, चार नवंबर बेलारूस का मालवाहक विमान बुधवार को रूस के पूर्वी हिस्से में उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी सातों लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोवियत काल का विमान ‘एएन-12’ का संचालन करने वाली बेलारूस की विमानन कंपनी ‘ग्रोडनो’ ने बताया कि विमान में सात लोग सवार थे और दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो गयी। बेलारूस की शीर्ष जांच एजेंसी ‘बेलारूस इंवेस्टिगेटिव कमेटी’ ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

स्थानीय खबरों के मुताबिक, विमान पहली बार में नहीं उतर पाया था और यह उतरने की दोबारा कोशिश में दुर्घनग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स न्यूज’ के मुताबिक तेज बारिश की वजह से विमान के निचले हिस्से में संभवत: बर्फ जम जाने से यह हादसा हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में बेलारूस के तीन, रूस के दो और यूक्रेन के दो नागरिक सवार थे। इस विमान ने रूस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र चुकोटका के बिलिबिनो से उड़ान भरी थी और इर्कुट्स के लिए रवाना होने से पहले यह याकुट्स पर रुका था।

गौरतलब है कि चार इंजन वाले विमान ‘एएन-12’ का डिजाइन 1950 में तैयार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा