लाइव न्यूज़ :

बेलारूस का मालवाहक विमान रूस में दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 4, 2021 09:02 IST

Open in App

मॉस्को, चार नवंबर बेलारूस का मालवाहक विमान बुधवार को रूस के पूर्वी हिस्से में उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी सातों लोगों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोवियत काल के विमान ‘एएन-12’ का संचालन करने वाली बेलारूस की विमानन कंपनी ‘ग्रोडनो’ ने बताया कि विमान में सात लोग सवार थे और दुर्घटना में सभी लोगों की मौत हो गयी। बेलारूस की शीर्ष जांच एजेंसी ‘बेलारूस इंवेस्टिगेटिव कमेटी’ ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

स्थानीय खबरों के मुताबिक, विमान पहली बार में नहीं उतर पाया था और यह उतरने की दोबारा कोशिश में दुर्घनाग्रस्त हो गया। विमान दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स न्यूज’ के मुताबिक तेज बारिश की वजह से विमान के निचले हिस्से में संभवत: बर्फ जम जाने से यह हादसा हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि विमान में बेलारूस के तीन, रूस के दो और यूक्रेन के दो नागरिक सवार थे। इस विमान ने रूस के उत्तर पूर्वी क्षेत्र चुकोटका के बिलिबिनो से उड़ान भरी थी और इर्कुट्स के लिए रवाना होने से पहले यह याकुट्स पर रुका था।

गौरतलब है कि चार इंजन वाले विमान ‘एएन-12’ का डिजाइन 1950 में तैयार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल