लाइव न्यूज़ :

बेलारूस का मालवाहक विमान रूस में दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम चार व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:30 IST

Open in App

मास्को, तीन नवंबर (एपी) बेलारूस का एक मालवाहक विमान बुधवार को पूर्वी रूस में उतरने की कोशिश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार सात व्यक्तियों में से कम से कम चार व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

रूसी आपातकालीन कर्मियों ने कहा कि पूर्वी साइबेरिया के इरकुत्स्क में बेलारूसी विमानन कंपनी ग्रोद्नो द्वारा संचालित ए -12 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव दल को चार शव मिले हैं।

दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और उसमें सवार सभी व्यक्तियों को मृत मान लिया गया। विमान के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि उस पर सात लोग सवार थे।

विमान ने रूस के उत्तर पूर्व स्थित चुकोत्का क्षेत्र में बिलिबिनो से उड़ान भरी थी और इरकुत्स्क जाने से पहले याकुत्स्क में रुका था।

रूस से मिली खबरों में कहा गया है कि विमान पहले प्रयास में उतरने में विफल रहने के बाद उतरने के दूसरे प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?