लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लेबनान की राजधानी बेरूत में बड़ा धमाका, 73 लोगों की मौत, 3,700 लोग घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 5, 2020 03:32 IST

Beirut explosion: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान की राजधानी बेरूत में धमाका शहर के तटीय इलाके में हुआ। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में धमाके के दृश्य काफी खौफनाक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलेबनान के स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने कहा है कि धमाके में कई लोग घायल हुए हैं और भारी नुकसान हुआ है।विस्फोट किस वजह से हुआ फिलहाल इसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

बेरूत: लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार (4 अगस्त) को बड़ा विस्फोट (Beirut explosion) हुआ। इस भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है और बताया जा रहा है कि 3,700 लोग घायल हैं। लेबनानी रेडक्रॉस का कहना है कि इस विस्फोट से जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से न्यूज एजेंसी एएफपी ने कहा है कि अभी तक 73 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और 3,700 लोग जख्मी हैं। लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने बुधवार को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है। 

दोपहर के वक्त हुए विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ।

बेरूत पत्तन के निकट मौजूद एसोसिएट प्रेस के एक फोटोग्राफर ने लोगों को जमीन पर जख्मी हालत में देखा। साथ ही मध्य बेरूत में भारी तबाही देखी। कुछ स्थानीय टीवी स्टेशन ने अपनी खबर में कहा कि विस्फोट बेरूत के पत्तन में उस इलाके में हुआ जहां पटाखे रखे जाते थे।

भारत ने लेबनान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की हेल्पलाइन

लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने इस विस्फोट की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन जारी की है। भारतीय दूतावास ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि सेंट्रल बेरूत में मंगलवार शाम दो बड़े धमाके हुए हैं। सभी को संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है। अगर भारतीय समुदाय के किसी भी व्यक्ति को मदद की जरूरत है तो हमारी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। 

बेरूत के पोर्ट इलाके में हुए इस भीषण विस्फोट को शहर के बड़े हिस्सों में महसूस किया गया है। शहर के कई इलाकों में बिजली भी चली गई है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस तरह के दो धमाके हुए हैं। एक पोर्ट इलाके में और एक शहर के अंदर हुआ है। विस्फोट इतना जोरदार था कि  लगभग पूरे शहर की इमारतों को नुकसान पहुंचा है।सोशल मीडिया पर इस विस्फोट के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला