बीजिंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पांच दशक में सबसे सर्द सुबह

By भाषा | Updated: January 7, 2021 13:24 IST2021-01-07T13:24:32+5:302021-01-07T13:24:32+5:30

Beijing's minimum temperature at minus 19.6 degrees Celsius, coldest morning in five decades | बीजिंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पांच दशक में सबसे सर्द सुबह

बीजिंग में न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पांच दशक में सबसे सर्द सुबह

बीजिंग, सात जनवरी चीन की राजधानी बीजिंग में शीतलहर के कारण बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान शून्य से 19.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वर्ष 1966 के बाद पहली बार इतनी सर्द सुबह रही।

बीजिंग नगर निगम के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख लेई लेई ने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह जनवरी का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार से ही शीतलहर चल रही है जिससे तापमान गिर गया है।

मौसम विभाग ने चार स्तरीय पूर्वानुमान प्रणाली के तहत शहर के लिए ‘ब्लू अलर्ट’ को जारी रखा है।

बीजिंग के डेक्सिंग जिले में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र नानीजाओ स्टेशन की शुरुआत 1912 में हुई थी। विशेषज्ञ तापमान में तुलना के लिए नानीजाओ स्टेशन के आंकड़ों का इस्तेमाल करते हैं।

लेई ने कहा कि शुक्रवार तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे ही रहेगा। हालांकि, शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Beijing's minimum temperature at minus 19.6 degrees Celsius, coldest morning in five decades

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे