लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मूल का पता लगाने के लिए बीजिंग डब्ल्यूएचओ की मदद करने को तैयार : चीन

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:38 IST

Open in App

बीजिंग, 17 दिसंबर चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल का पता लगाने के वैश्विक प्रयासों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मदद करने को तैयार है।

दुनिया में महामारी फैलने को लेकर चीन इसलिए सवालों के घेरे में है क्योंकि तमाम विशेषज्ञ कोरोना वायरस का उत्पत्ति स्थल चीनी शहर वुहान को मानते हैं और उनका आरोप है कि चीन ने समय रहते इस घातक विषाणु के बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

विषाणु के मूल का पता लगाने में मदद करने संबंधी चीन का बयान ऐसे समय आया है जब संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के विशेषज्ञ मध्य चीनी शहर का दौरा करने की तैयारी कर रहे हैं।

बीबीसी ने डब्ल्यूएचओ के हवाले से कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की 10 सदस्यीय टीम कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल की जांच करने अगले महीने वुहान शहर का दौरा करेगी।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने मीडिया ब्रीफिंग में इस बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि डब्ल्यूएचओ ने भी चीन को कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल का पता लगाने संबंधी वैश्विक प्रयासों की ताजा स्थिति से अवगत कराया है।

उन्होंने कहा कि चीन इस विषाणु के मूल का पता लगाने के वैश्विक प्रयासों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मदद करने को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?