लाइव न्यूज़ :

महामारी के कारण अलग-अलग समारोहों में विजेताओं को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की शुरुआत

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:25 IST

Open in App

लंदन, छह दिसंबर (एपी) महामारी के कारण 2021 के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं को सोमवार से विभिन्न देशों में आयोजित समारोहों में पुरस्कार दिए जाने की शुरुआत हुई है।

लगातार दूसरे वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण स्वीडन के स्टॉकहोम में रसायन विज्ञान, भौतिकी, चिकित्सा, साहित्य और अर्थशास्त्र विषय के पुरस्कार विजेताओं के लिए सीमित स्तर पर औपचारिक समारोह आयोजित किया गया है। पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर में की गई थी। नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे के ओस्लो में दिया जाता है।

साहित्य पुरस्कार विजेता अब्दुलरजाक गुरनाह को सोमवार को लंदन में स्वीडिश राजदूत के आवास पर समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया।

भौतिकी के लिए पुरस्कार विजेता जिओर्गिओ पारिसी भी सोमवार को रोम में एक समारोह में पुरस्कृत किए जाएंगे। अमेरिका में रहने वाले भौतिकी के विजेता स्युकुरो मनाबे, रसायन क्षेत्र के विजेता डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन और अर्थशास्त्र के विजेता जोशुआ डी एंग्रिस्ट वाशिंगटन में पुरस्कृत किए जाएंगे।

आगामी दिनों में जर्मनी और अमेरिका में कुछ और समारोह आयोजित किए जाएंगे। पुरस्कार के संस्थापक अल्बर्ट नोबेल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्टॉकहोम में भी समारोह का आयोजन होगा। पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र, एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन क्रोन (11.5 लाख डॉलर) नकद राशि दी जाती है। कई विजेता होने पर साझा तौर पर यह राशि दी जाती है।

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार ओस्लो में दिए जाएंगे। फिलीपीन की पत्रकार मारिया रेसा और रूस के पत्रकार दिमित्री मुरातोव के लिए शुक्रवार को वहां पर एक समारोह का आयोजन होगा। नॉर्वे की समाचार एजेंसी ‘एनटीबी’ ने बताया कि शांति पुरस्कार के लिए समारोह में कुछ ही अतिथि मौजूद रहेंगे और सभी भागीदारों के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना