लाइव न्यूज़ :

शताब्दी समारोह से पहले चीन ने विश्व के सबसे बड़े जलविद्युत स्टेशन की दो इकाइयों को शुरू किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:57 IST

Open in App

बीजिंग, 28 जून चीन ने देश के दक्षिण पश्चिम में एक बड़े जलविद्युत स्टेशन की दो इकाइयां शुरू कीं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जलविद्युत स्टेशन बताया जाता है। यह स्टेशन निर्माणाधीन है और इस पर करीब 34 अरब डॉलर का खर्च आएगा।

बैहीतान जलविद्युत स्टेशन की दो इकाइयों को सत्तारूढ़ दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) के एक जुलाई को मनाए जाने वाले शताब्दी समारोह से पहले शुरू किया गया है।

जलविद्युत स्टेशन जीन्शा नदी पर स्थित है जो यांगत्सी नदी का ऊपरी हिस्सा है और यह दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान एवं सिचुआन तक फैला हुआ है।

चीन ने यांगत्सी नदी पर तीन बड़े बांध बना लिए हैं और भारत के अरूणाचल प्रदेश के नजदीक तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बड़ा बांध बनाने की तैयारी कर रहा है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इन बांधों के निर्माण पर करीब 220 अरब युआन (34 अरब डॉलर) का खर्च आने का अनुमान है।

सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति के मुताबिक, बैहीतान जलविद्युत स्टेशन की कुल क्षमता 1.6 करोड़ किलोवाट है और इसमें 16 विद्युत उत्पादन इकाइयां हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता दस लाख किलोवाट की है। यह दुनिया में सर्वाधिक क्षमता वाली एकल इकाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला