लाइव न्यूज़ :

डायना साक्षात्कार कांड के बाद संपादकीय नीतियों की समीक्षा करेगा बीबीसी

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:51 IST

Open in App

लंदन, 24 मई बीबीसी ने 1995 के प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना के साक्षात्कार की स्वतंत्र जांच पूरी होने के बाद अपनी संपादकीय नीतियों की समीक्षा करने की घोषणा सोमवार को की। पिछले सप्ताह पूरी हुई जांच में यह निष्कर्ष निकाला गया था कि मीडिया हाउस ने ‘‘ईमानदारी और पारदर्शिता के उच्चस्तर का पालन नहीं किया।’’

लॉर्ड जॉन डायसन ने अपनी जांच में यह निष्कर्ष दिया है कि हाल ही में बीबीसी छोड़ने वाले पत्रकार मार्टिन बशीर ने 25 साल पहले एक्सक्लूसिव पाने के लिए ‘‘कपटपूर्ण व्यवहार’’ का सहारा लिया और एक साल बाद बीबीसी द्वारा की गई आंतरिक जांच ने इसकी लीपापोती कर दी।

आधिकारिक बयान में बीबीसी बोर्ड ने असफलता स्वीकार करते हुए कहा कि ‘‘दर्शकों को बेहतर की आशा करने का अधिकार है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘बोर्ड होने के नाते हमारा मानना है कि आज बीबीसी बेहतर संगठन है, जो पहले से अलग है, जिसका प्रशासन मजबूत है और उसकी प्रक्रिया भी बेहतर हुई है।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘लेकिन, लॉर्ड डायसन की रिपोर्ट ऐतिहासिक गलतियों की ओर इंगित कर रही है और उनपर आत्ममंथन की आवश्यकता है। हमें बस यह नहीं मान लेना चाहिए की अतीत की गलतियां फिर से दुहराई नहीं जायेंगी, हमें इसे सुनिश्चित करना होगा कि गलतियों का दुहराव ना हो।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘जैसे कि, हमें लगता है कि यह उचित होगा अगर बीबीसी की संपादकीय नीति और प्रशासन और उसके प्रभाव का विस्तृत तरीके से समीक्षा हो।’’

यह समीक्षा गैर-एक्जेक्यूटिव बोर्ड डायरेक्टर करेंगे और इस समूह की अध्यक्षता बीबीसी के वरिष्ठ स्वतंत्र डायरेक्टर सर निक सेरोटा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला