लाइव न्यूज़ :

किफायती दवाओं, नई प्रौद्योगिकियों तक पहुंच में आने वाली बाधाओं को दूर करना होगा: भारत

By भाषा | Updated: December 8, 2020 14:17 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, आठ दिसंबर संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘वैश्विक स्वास्थ्य एवं विदेश नीति’’ विषय पर आयोजित सत्र में भारत ने कहा है कि भविष्य में किसी भी तरह की महामारियों एवं उनके प्रभावों से निपटने के लिए वैश्विक समुदाय द्वारा दीर्घकालिक रणनीतियां तथा योजनाएं बनाने की जरूरत है, इसके साथ ही कहा कि किफायती दवाओं और नई प्रौद्योगिकियों तक समान पहुंच की राह में जो बाधाएं हैं उन्हें भी दूर करना होगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर प्रतीक माथुर ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को जांच, उपचार और टीकों तक किफायती एवं समान वैश्विक पहुंच बनाने के लिए ‘एक्सिस टू कोविड-19 टूल्स एक्सिलरेटर (एसीटीए)’ और ‘कोवैक्स’ जैसे वर्तमान कार्यक्रमों का लाभ उठाना होगा।

माथुर ने कहा, ‘‘भविष्य में महामारियों से निपटने के लिए एक प्रणाली बनाने की खातिर हमें दीर्घकालिक रणनीतियां और योजनाएं बनाना होंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी ने स्वास्थ्य प्रणालियों की व्यवस्थागत खामियों और महामारियों को रोकने में हमारी क्षमता की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। हमें प्रमुख कमजोरियों और खामियों को दूर करना होगा और वैश्विक समन्वय को मजबूत करना होगा ताकि भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी कोई संकट आए तो उसके दुष्प्रभावों को रोकने के लिए दुनिया की तैयारी बेहतर हो।’’

माथुर ने कहा कि दवाओं और नई प्रौद्योगिकियों तक पहुंच में जो अवरोधक हैं उन्हें दूर करना होगा, सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता बढ़ानी होगी।

महासभा ने 27 दिसंबर को ‘‘महामारी का सामना करने की तैयारी संबंधी अंतरराष्ट्रीय दिवस’’ घोषित करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया है।

महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने कहा कि कोविड-19 महामारी 15 लाख जिंदगियों को लील गई है तथा इससे पता चला है कि महामारी के सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभाव क्या होते हैं।

इस सत्र में माथुर ने महासभा को बताया कि भारत ने कोविड-19 से लड़ाई में 150 से अधिक देशों को चिकित्सा समेत अन्य सहायता मुहैया करवाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात