लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र देश बना बारबाडोस

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:44 IST

Open in App

सान जुआन, 30 नवंबर (एपी) बारबाडोस अपने औपनिवेशिक अतीत के एक अन्य अवशेष करते हुए रानी एलिजाबेथ द्वीतीय के प्रति वफादारी के रस्मी संकल्प का परित्याग कर मंगलवार को आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र देश बन गया है।

बारबाडोस के एक गणतंत्र देश में तब्दील होने के अवसर पर समारोह की शुरुआत सोमवार देर रात में हुई जिसमें ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स सहित कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस समारोह का आयोजन उस लोकप्रिय चौक पर हुआ जहां पिछले साल एक ब्रिटिश लॉर्ड की प्रतिमा हटायी गई थी।

बारबाडोस के आधिकारिक तौर पर गणतंत्र बनने के साथ ही रात में जमकर आतिशबाजी की गई। पूरे द्वीप में स्क्रीन लगाई गई थी ताकि लोग उस घटना को देख सकें जिसमें कई कलाकारों के साथ एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इसे ऑनलाइन भी प्रसारित किया गया, जिससे अमेरिका, कनाडा और उसके बाहर रहने वाले बोरबाडोस के नागरिकों ने उत्साह में संदेश पोस्ट किये।

एक दर्शक ने लिखा, ‘‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’’

गणतंत्र बनने का अभियान दो दशक से भी अधिक समय पहले शुरू हुआ था और इसका समापन द्वीप की संसद द्वारा पिछले महीने दो-तिहाई बहुमत से अपना पहला राष्ट्रपति चुने जाने के साथ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल