लाइव न्यूज़ :

बराक ओबामा की सौतेली दादी का निधन

By भाषा | Updated: March 29, 2021 15:24 IST

Open in App

नैरोबी, 29 मार्च (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सौतेली दादी सारा ओबामा का निधन हो गया है। वह लगभग 99 वर्ष की थी। ओबामा के संबंधियों तथा अधिकारियों ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की। हालांकि उन्होंने मौत का कारणों के बारे में नहीं बताया है।

सारा एक परोपकारी महिला थीं, जिन्होंने लड़कियों और अनाथ बच्चों के लिये शिक्षा को बढावा दिया।

सारा की बेटी मसरत ओनियांगो के अनुसार पश्चिमी केन्या के किसुमू में जारामोगी ओगिंगा ओडिंसा टीचिंग एंड रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

ओनियांगो ने बताया, ''आज सुबह उनका देहांत हो गया। हमें इसका बहुत दुख है।''

सारा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दादा की दूसरी पत्नी थीं। उन्होंने बराक के पिता सीनियर बराक ओबामा के पालन-पोषण में भी मदद की थी। ओबामा परिवार केन्या के लुओ जातीय समुदाय से संबंध रखता है।

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा को सारा से बेहद लगाव था और उन्होंने अपने संस्मरण ''ड्रीम्स फ्रॉम माई फादर'' में ''ग्रैनी'' यानी दादी के तौर पर सारा का जिक्र भी किया था। वर्ष 1998 में जब ओबामा केन्या की यात्रा पर गए थे तो उन्होंने सारा से हुई मुलाकात का जिक्र किया था।

ओबामा जब 2009 में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे तब उस समारोह में सारा भी शामिल हुई थीं।

साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में उन्होंने एक बार फिर अपनी दादी के बारे में बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला