लाइव न्यूज़ :

जे एंड जे के टीके पर रोक लगाना दर्शाता है कि हम सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं: बाइडन

By भाषा | Updated: April 14, 2021 13:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (एपी) राष्ट्रपति जो बाइडन के कोविड-19 टीकाकरण अभियान में उस समय रुकावट पैदा हो गई जब नियामक संस्थाओं ने जॉनसन एंड जॉनसन (जे एंड जे) के टीके पर रोक लगा दी, लेकिन व्हाइट हाउस ने इस कार्रवाई को अभियान के दौरान बरती जा रही सावधानी की पुष्टि के तौर पर दर्शाया है।

बाइडन ने मंगलवार को कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले टीके पर अस्थायी तौर पर लगी रोक के बावजूद फाइजर और मॉडर्ना टीके प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं जो “प्रत्येक अमेरिकी के लिए सौ प्रतिशत उपयुक्त हैं।”

वाइट हाउस की प्रेस वार्ता में बाइडन के उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के टीके पर लगी रोक का यह असर होगा कि लोगों में विश्वास पैदा होगा कि सरकार सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।

देश के प्रख्यात संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फॉची ने कहा कि खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) तथा रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी)से जारी किए गए परामर्श से यह सिद्ध होता है कि हम सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं।

बाइडन ने अपने कार्यकाल के शुरुआती महीनों में कोरोना वायरस से मुकाबला करने को प्राथमिकता पर रखा है। इस अभियान के तहत देश के लगभग 50 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम टीके की एक खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब