लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की संयुक्त राष्ट्र दूत ने अपने देश में हिंदू समुदाय पर हुए जघन्य हमलों की निंदा की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:42 IST

Open in App

न्यूयार्क,19 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि रबाब फातिमा ने अपने देश में अल्संख्यक हिंदू समुदाय पर हाल में हुए ‘जघन्य हमलों’ की मंगलवार को निंदा की और कहा कि देश की सरकार इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को न्याय के दायरे में लाना सुनिश्चित करेगी।

पिछले बुधवार से बांग्लादेश में हिंदुओं के मंदिरों पर हमले बढ़ गये हैं। दरअसल, इससे पहले दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ईश निंदा वाला एक पोस्ट देखने को मिला था। रविवार देर रात बांग्लादेश में एक भीड़ ने हिंदुओं के 66 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कम से कम 20 मकानों को आग के हवाले कर दिया।

फातिमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम हिंदू समुदाय पर हुए जघन्य हमले की निंदा करते हैं और पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति एवं एकजुटता व्यक्त करते हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि हमलों को अंजाम देने वालों को न्याय के दायरे में लाया जाए।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह हमारी संवैधानिक प्रतिबद्धता है कि सभी धर्मों की स्वतंत्रता कायम रखी जाए। बांग्लादेश में सभी के लिए शांति, सौहार्द्र, समावेशिता हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला