लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी अभिनेत्री ने फेसबुक पोस्ट में उद्योगपति पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 11:36 IST

Open in App

ढाका, 14 जून बांग्लादेश की जानी मानी अभिनेत्री शमसुन्नाहर स्मृति ने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक उद्योगपति पर यहां एक क्लब में दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना से न्याय की गुहार लगाई है।

पोरी मोनी के नाम से मशहूर अभिनेत्री ने रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट में संदिग्ध के नाम का जिक्र किये बिना ये आरोप लगाये थे। ‘बीडीन्यूज 24’ के अनुसार बाद में अभिनेत्री ने रात में मीडिया को संबोधित किया और उद्योगपति तथा ढाका बोट क्लब के मनोरंजन एवं संस्कृति मामलों के सचिव नसीर यू महमूद पर हमले का आरोप लगाया।

अभिनेत्री (28) ने आरोप लगाया कि नसीर ने चार दिन पहले ढाका के उत्तरा में स्थित क्लब में उन पर हमला किया था। समाचार वेबसाइट के अनुसार हालांकि इन आरोपों पर टिप्पणी के लिये उद्योगपति से संपर्क नहीं हो पाया है। ढाका बोट क्लब के संस्थापक सदस्य नसीर रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री हसीना को ‘‘मां’’ संबोधित करते हुए अभिनेत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने कानून लागू करने वाले अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने बांग्ला भाषा में लिखी पोस्ट में कहा, ‘‘आखिर मैं कहां न्याय मांगूंगी? मैं पिछले चार दिन से इसके लिए भटक रही हूं...। हर कोई मुझसे सारी बातें सुनता है, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं करता। मैं एक लड़की हूं और अभिनेत्री भी हूं लेकिन उससे पहले मैं एक इंसान हूं। मैं चुप नहीं रह सकती।’’

सहायक आईजीपी सोहेल राणा ने कहा कि अभिनेत्री अगर संपर्क करती हैं तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। पोरी मोनी 2015 में फिल्मों में आने के बाद मशहूर हुई थीं। उन्होंने दो दर्जन से अधिक बांग्लादेशी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभायी है। पिछले साल फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें एशिया के 100 ‘डिजिटल स्टार’ में शुमार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल