लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी अभिनेत्री ने उद्योगपति पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास का आरोप लगाया; गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:05 IST

Open in App

ढाका, 14 जून बांग्लादेश की जानी मानी अभिनेत्री शमसुन्नाहर स्मृति ने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक उद्योगपति पर यहां एक क्लब में उसके साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए उसके विरूद्ध सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उद्योगपति को गिरफ्तार कर लिया गया।

पोरी मोनी के नाम से मशहूर अभिनेत्री ने रविवार को अपने फेसबुक पोस्ट में संदिग्ध के नाम का जिक्र किये बिना ये आरोप लगाये थे। ‘बीडीन्यूज 24’ के अनुसार बाद में अभिनेत्री ने रात में मीडिया को संबोधित किया और उद्योगपति तथा ढाका बोट क्लब के मनोरंजन एवं संस्कृति मामलों के सचिव नसीर यू महमूद पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना से न्याय की गुहार लगाई।

अभिनेत्री (28) ने आरोप लगाया कि नसीर ने चार दिन पहले ढाका के उत्तरा में स्थित क्लब में उन पर हमला किया था। समाचार वेबसाइट के अनुसार हालांकि इन आरोपों पर टिप्पणी के लिये उद्योगपति से संपर्क नहीं हो पाया है। ढाका बोट क्लब के संस्थापक सदस्य नसीर रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं।

उन्होंने सोमवार को उद्योगपति नसीर और चार अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

‘द डेली स्टार’ अखबार ने खबर दी कि शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उद्योगपति एवं चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में दो के नाम प्राथमिकी में शामिल हैं, जबकि तीन उनके सहयोगी हैं।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की खुफिया शाखा के संयुक्त आयुक्त (उत्तर) हारून उर्फ राशिद ने अखबार को बताया कि पांचों के खिलाफ स्वापक नियंत्रण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि छापेमारी के दौरान नशीले पदार्थ और शराब मिले।

हारून ने कहा कि आरोपी विभिन्न क्लब में पार्टी करते थे जहां अक्सर महिलाओं का शोषण किया जाता था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई अन्य लोगों ने मौखिक शिकायत भी की थी। उन्होंने कहा कि अगर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज कराता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री हसीना को ‘‘मां’’ संबोधित करते हुए अभिनेत्री ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने कानून लागू करने वाले अधिकारियों से मदद मांगी लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने बांग्ला भाषा में लिखी पोस्ट में कहा, ‘‘आखिर मैं कहां न्याय मांगूंगी? मैं पिछले चार दिन से इसके लिए भटक रही हूं...। हर कोई मुझसे सारी बातें सुनता है, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं करता। मैं एक लड़की हूं और अभिनेत्री भी हूं लेकिन उससे पहले मैं एक मनुष्य हूं। मैं चुप नहीं रह सकती।’’

पोरी मोनी 2015 में फिल्मों में आने के बाद मशहूर हुई थीं। उन्होंने दो दर्जन से अधिक बांग्लादेशी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभायी है। पिछले साल फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें एशिया के 100 ‘डिजिटल स्टार’ में शुमार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला