लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गर्मजोशी से किया स्वागत

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:30 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 15 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बुधवार को ढाका पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अपने समकक्ष के साथ बातचीत करेंगे और 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे।

कोविंद के आगमन पर 21 तोपों की सलामी दी गई। कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद सहित एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ एयर इंडिया वन की विशेष उड़ान से ढाका पहुंचे। बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम. अब्दुल हामिद ने अपनी पत्नी के साथ ढाका के हजरत शाह जलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोविंद की अगवानी की।

कोविंद की अगवानी के लिए कई वरिष्ठ मंत्री असैन्य और सैन्य अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर मौजूद थे। बांग्लादेश की थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों ने उन्हें हवाई अड्डे पर स्वागत समारोह के तहत सलामी गारद दी, जहां से राष्ट्रपति कोविंद एक काफिले में राजधानी के बाहरी इलाके सावर में राष्ट्रीय स्मारक तक गए। राष्ट्रपति कोविंद समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित एकमात्र विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने राष्ट्रपति कोविंद की बांग्लादेश यात्रा को ‘‘शानदार शुरुआत’’ करार दिया। बागची ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘एक शानदार शुरुआत। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद और उनकी पत्नी रशीदा हामिद ने राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद का ढाक पहुंचने पर विशेष स्वागत किया। उनके स्वागत में 21 तोपों की सलामी और सलामी गारद दिया गया।’’

कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से राष्ट्रपति कोविंद की यह पहली विदेश यात्रा है। वह यहां बांग्लादेश के 50वें विजय दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। घनिष्ठ संबंधों को प्रदर्शित करते हुए भारत 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ की याद में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रहा है। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के वीरों को राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुक्ति संग्राम के आदर्शों को साकार करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की भावना हमारे विचारों और कार्यों का मार्गदर्शन करती रहे।’’

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत के राष्ट्रपति ने स्मारक उद्यान में ‘अशोक’ का पौधा भी लगाया और आगंतुकों की पुस्तक पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि वह बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होकर बहुत खुश हैं।’’

बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमिन ने मंगलवार को यहां डिजिटल तरीके से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति कोविंद की यात्रा को ‘‘औपचारिक’’ बताया, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि उनके दौरे के तहत द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े सभी मुद्दों की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।

मोमिन ने कहा था, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद 15-17 दिसंबर को बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम अब्दुल हामिद के निमंत्रण पर बांग्लादेश की यात्रा करेंगे, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच अच्छे संबंधों का एक विशिष्ट संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना