लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने भारत से प्याज निर्यात पर पाबंदी हटाने का किया आग्रह, कहा- आपूर्ति प्रभावित होने के चलते दाम में आया उछाल

By भाषा | Updated: October 23, 2019 06:16 IST

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली में चार अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश व्यापार मंच को संबोधित करते हुए निर्यात पाबंदी के बाद देश को हो रही कठिनाइयों का उल्लेख किया था। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि उन्होंने अपने रसोइये से खाने में प्याज का उपयोग नहीं करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश ने मंगलवार को भारत से पड़ोसी देश को प्याज निर्यात पर पाबंदी यथाशीघ्र हटाने का आग्रह किया। इसके कारण आपूर्ति प्रभावित होने के कारण वहां प्याज के दाम में उछाल आया है। भारत-बांग्लादेश संबद्ध पक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने भारत सरकार से मानवीय आधार पर मामले पर गौर करने को कहा।

बांग्लादेश ने मंगलवार को भारत से पड़ोसी देश को प्याज निर्यात पर पाबंदी यथाशीघ्र हटाने का आग्रह किया। इसके कारण आपूर्ति प्रभावित होने के कारण वहां प्याज के दाम में उछाल आया है। भारत-बांग्लादेश संबद्ध पक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी ने भारत सरकार से मानवीय आधार पर मामले पर गौर करने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्याज के ऊंचे दाम के कारण लोगों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास छह लाख टन प्याज की कमी है। इसमें से 80 प्रतिशत भारत से आता है। भारत से प्याज निर्यात पर पाबंदी के कारण कीमतों में उछाल आया है और लोग यह पूछ रहे हैं कि इसमें कब कमी आएगी। भारत ने घरेलू बाजार में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने और दाम को काबू में रखने के लिये हाल ही में प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगायी थी।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली में चार अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश व्यापार मंच को संबोधित करते हुए निर्यात पाबंदी के बाद देश को हो रही कठिनाइयों का उल्लेख किया था। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि उन्होंने अपने रसोइये से खाने में प्याज का उपयोग नहीं करने को कहा है।

बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री ने कहा कि दक्षिण एशिया में ज्यादातर पड़ोसी देश खाद्य सुरक्षा के लिये भारत से आयात पर नर्भर हैं और जरूरी सामान यहां से आयात करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस बारे में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से बात की।

उन्होंने कहा कि भारत महाराष्ट्र चुनावों के बाद पाबंदी हटाने की कोशिश करेगा। हम उसका इंतजार कर रहे हैं।’’ मुंशी ने उम्मीद जतायी कि भारत समय रहते इस प्रकार के निर्णय के बारे में जानकारी देगा ताकि वे वैकल्पिक स्रोतों से प्रतिस्पर्धी मूल्य खाद्य पदार्थों को लेने के लिये जरूरी तैयारी कर सके।

दोनों देशों के बीच व्यापार के बारे में उन्होंने कहा कि भारत, बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदारी है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दोनों देशों के बीच पिछले 10 साल में व्यापार काफी बढ़ा है। 2010-11 में यह 5.08 अरब डॉलर था जो 2018-19 में बढ़कर 8.9 अरब डॉलर पहुंच गया।

टॅग्स :बांग्लादेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल