लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशः संसद पर हमले की योजना बनाने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 18:50 IST

Open in App

ढाका, 13 मई बांग्लादेश में आतंकवाद निरोधक पुलिस ने संसद पर हमले की योजना बनाने और इसमें अन्य लोगों को शामिल होने के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसार अल इस्लाम के सदस्य अबु साकिब (22) और कट्टरपंथी अली हसन ओसामा के तौर पर की गई है।

शुरुआती जांच के अनुसार, साकिब ने एक फेसबुक समूह की शुरुआत की और संसद भवन पर हमले के लिए हर किसी से एक तलवार और इस्लामिक झंडे के साथ आने की अपील की। यह जानकारी ‘बीडीन्यूज24’ की खबर में दी गई है।

बहरहाल, किसी ने भी उसके आग्रह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई।

खबर में आतंकवाद निरोधक इकाई के उपायुक्त सैफुल इस्लाम के हवाले से बताया गया कि कॉलेज के छात्र साकिब को पांच मई को संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किया गया। उस पर तलवार और काला झंडा रखने के आरोप लगाए गए हैं।

खबर में बताया गया कि ओसामा को छह मई को गिरफ्तार किया गया और पुलिस ने उसके बारे में कोई ब्यौरा मुहैया नहीं कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना