लाइव न्यूज़ :

वायरस के ‘ओमीक्रोन’ प्रकार को फैलने से रोकने के लिए बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा निलंबित की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 21:31 IST

Open in App

ढाका, 27 नवंबर बांग्लादेश ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से यात्रा निलंबित कर दी है। कोरोना वायरस का ‘ओमीक्रोन’ प्रकार दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सामने आने के बाद कई देशों ने वहां से आने वाले यात्रियों को प्रवेश देना बंद कर दिया है।

‘बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम’ की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जाहिद मलिक ने कहा कि उन्हें वायरस के नए प्रकार की जानकारी है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को प्रवेश देने पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, “यह नया प्रकार बेहद संक्रामक है और इसलिए हम तत्काल दक्षिण अफ्रीका से यात्रा निलंबित कर रहे हैं।”

खबर के अनुसार उन्होंने कहा, “हम सभी हवाई अड्डों तथा बंदगाह पर जांच प्रकिया को भी मजबूत कर रहे हैं।” मंत्री ने कहा कि उन्होंने जिला स्तर पर स्वास्थ्य नियमों को कड़ा करने का भी निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला