लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने और अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों को नए द्वीप पर भेजा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:05 IST

Open in App

ढाका, 15 फरवरी (एपी) बांग्लादेश सरकार ने सोमवार को म्यांमा से आए रोहिंग्या शरणार्थियों के चौथे समूह को बंगाल की खाड़ी में विकसित किए गए नए द्वीप पर भेजा। मानवाधिकार समूहों द्वारा इस प्रक्रिया को रोके जाने का आह्वान किए जाने के बावजूद शरणार्थियों को द्वीप पर भेजा गया।

बांग्लादेशी नौसेना के कमांडर मुजम्मिल हक ने संवाददाताओं से कहा कि कोक्स बाजार के शरणार्थी शिविरों में रह रहे करीब 2,000 रोहिंग्याओं को नए विकसित किए गए भसान चार द्वीप पर भेजा गया है। इस द्वीप को विशेष तौर पर पड़ोसी देश म्यांमा से आए एक लाख रोहिंग्याओं को बसाने के लिए विकसित किया गया है।

दिसंबर में शुरू हुई प्रक्रिया के बाद से अब तक 7,000 से अधिक शरणार्थियों को द्वीप पर भेजा जा चुका है।

बांग्लादेश सरकार का कहना है कि शरणार्थियों के लिए अच्छे प्रबंध किए गए हैं और द्वीप को बेहतर रहन-सहन के लायक विकसित किया गया है।

हालांकि, मानवाधिकार समूहों ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि कुछ लोगों को उनकी इच्छा के विपरीत द्वीप पर भेजा जा रहा है।

वहीं, सरकार का कहना है कि शरणार्थियों को उनकी सहमति के बाद ही भेजा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला