लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने पासपोर्ट से ''इजराइल को छोड़कर'' वाक्यांश हटाया, यात्रा प्रतिबंध लागू रहेगा

By भाषा | Updated: May 23, 2021 22:17 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान और हरिंदर मिश्रा)

ढाका/यरुशलम, 23 मई बांग्लादेश ने रविवार को इस बात को स्पष्ट किया कि उसने इजराइल के संबंध में अपने पासपोर्ट के एक वाक्यांश को हटाया है लेकिन इस यहूदी देश की यात्रा पर प्रतिबंध वाली उसकी दशकों पुरानी नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बांग्लादेशी पासपोर्ट पर पहले एक शर्त लिखी होती थी कि ‘‘यह पासपोर्ट इजराइल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए मान्य है’’, लेकिन सरकार ने शनिवार को दस्तावेज से ‘‘इजराइल को छोड़कर’’ हटाने का फैसला किया और इसे पूरी दुनिया के लिए वैध बना दिया।

इजराइल ने बांग्लादेश के इस कदम का स्वागत किया है और ढाका से आह्वान किया है कि वह दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए तेल अवीव के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करे।

इजराइल के विदेश मंत्रालय में उप महानिदेशक गिलाद कोहेन ने ट्वीट किया, ‘‘अच्छी खबर! बांग्लादेश ने इजराइल के लिए यात्रा प्रतिबंध हटा दिया है। यह एक स्वागत योग्य कदम है और मैं बांग्लादेशी सरकार से आगे बढ़ने और इजराइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने का आह्वान करता हूं ताकि दोनों देशों के लोगों को लाभ मिले और समृद्धि हो सके।’’

हालांकि, कुछ ही घंटों के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ ए के अब्दुल मोमीन ने ढाका में संवाददाताओं से कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए बदलाव ला रहे हैं कि पासपोर्ट ‘अंतरराष्ट्रीय मानकों’ को पूरा करे।’’

उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब कतई ना निकाला जाए कि इजराइल को लेकर बांग्लादेश के रुख में कोई बदलाव आया है।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि अब भी बांग्लादेशी पासपोर्ट धारकों को इजराइल की यात्रा करने की इजाजत नहीं है।

आठ दशकों के इजराइल-फलस्तीन संघर्ष में बांग्लादेश ने हमेशा से फलस्तीनियों का पुरजोर समर्थन किया है। इसने कभी इजराइल के अस्तित्व को मान्यता नहीं दी है और इसलिए दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब