लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए मोदी की तारीफ की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:05 IST

Open in App

ढाका, 17 दिसंबर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई और ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ जैसा कदम उठाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट से निपटने के लिए मई में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि आर्थिक पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इससे मजदूरों, किसानों, ईमानदार कारदाताओं, एमएसएमई और कुटीर उद्योगों को लाभ होगा।

दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले और महामारी से प्रभावित देश में कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तरीकों की तारीफ करते हुए हसीना ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर अभियान के तहत आपके नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पैकेज के अलावा आर्थिक पैकेज भी दिया गया।’’

हसीना ने मोदी के साथ संयुक्त रूप से भारत-बांग्लादेश ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के संबोधन में उक्त बातें कहीं।

उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू की गई नीतियों के माध्यम से भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी