लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने ‘मैत्री सेतु’ के जरिए भारत के साथ संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:44 IST

Open in App

ढाका, नौ मार्च भारत-बांग्लादेश को जोड़ने वाले ऐतिहासिक ‘मैत्री सेतु’ के माध्यम से दोनों देशों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण एशिया में अंतर-क्षेत्रीय व्यापार अपनी क्षमता से बहुत कम है और राजनीतिक सीमाओं को रूढ़ सीमाओं में नहीं बदल जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री हसीना ने भारत के त्रिपुरा को बांग्लदेश के रामगढ़ से जोड़ने वाले फेनी नदी पर बने 1.9 किलोमीटर लंबे ‘मैत्री सेतु’ का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर वर्चुअल लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज मैत्री सेतु का लोकार्पण करके मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।’’

हसीना ने कहा, ‘‘हम ऐसे क्षेत्र में हैं जहां संपर्क बढ़ाने को लेकर लोग रुढ़िवादी रहे हैं और अंतर-क्षेत्रीय व्यापार अपनी क्षमता से बहुत कम हो रहा है। मेरा मानना है कि (देशों के बीच) राजनीतिक सीमाओं को व्यापार के लिए रूढ़ सीमाएं नहीं बनना चाहिए।’’

पुल के उद्घाटन को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए हसीना ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ संपर्क को बढ़ाकर दक्षिण एशिया को नये युग में लेकर जा रहे हैं। मुझे लगता है कि मैत्री सेतु ना सिर्फ हमारे दो देशों के बीच संपर्क को बढ़ाएगा बल्कि यह व्यापार-उद्योग और आर्थिक विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब