लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने बनाया सरकार विरोधी नया गठबंधन

By भाषा | Updated: October 14, 2018 03:05 IST

बांग्लादेश में दिसंबर में होने वाले आम चुनावों से पहले कुछ राजनीतिक पार्टियों ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के साथ मिलकर शनिवार को सरकार विरोधी गठबंधन बनाया।

Open in App

बांग्लादेश में दिसंबर में होने वाले आम चुनावों से पहले कुछ राजनीतिक पार्टियों ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के साथ मिलकर शनिवार को सरकार विरोधी गठबंधन बनाया। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस गठबंधन का मकसद सत्तारूढ़ पार्टी को सभी पार्टियों की भागीदारी वाली कार्यवाहक सरकार बनाने के लिए बाध्य करना है। 

डेली स्टार की खबर के अनुसार गोनो फोरम के अध्यक्ष कमाल हुसैन ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बीएनपी एवं अन्य दो पार्टियों के साथ बने नए राजनीतिक गठबंधन ‘जतिया ओइक्या फ्रंट’ की जानकारी दी। 

बांग्लादेश के प्रमुख वकीलों में शुमार हुसैन ने एक समाचार सम्मेलन में कहा, “नवनिर्मित गठबंधन ने अपनी यात्रा इस संकल्प के साथ शुरू की है कि वह सत्तारूढ़ धड़े को आगामी आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले सत्ता से इस्तीफा देने पर मजबूर करेगा।” उन्होंने कहा कि वर्तमान संसद के भंग होने के बाद चुनाव के दौरान सभी पार्टियों की स्वीकृति वाली सरकार बननी चाहिए। 

उन्होंने बीनएपी प्रमुख जिया समेत सभी राजनीतिक कैदियों की तत्काल रिहाई की भी मांग की। जिया अनाथाश्रम ट्रस्ट को भेजे जाने वाली विदेशी निधि के गबन के आरोप में फरवरी से जेल में बंद हैं। बीएनपी नेताओं का आरोप है कि उन्हें जेल में उचित चिकित्सीय इलाज नहीं दिया जा रहा है।

खबर में कहा गया कि संवाददाता सम्मेलन के दौरान नागोरिक ओइक्या के समन्वयक महमूदुर रहमान मन्ना ने नवनिर्मित राजनीतिक गठबंधन की सात सूत्री मांगों एवं 11 सूत्री लक्ष्यों की घोषणा की। 

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा