लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बांग्लादेश की दवा कंपनी ने कोविड-19 के लिये पेश किया रेम्देसिविर का पहला जेनेरिक संस्करण

By भाषा | Updated: May 21, 2020 22:52 IST

इस दवा ने कोविड-19 के सबसे सफल उपचार में से एक के रूप में हाल में सुर्खियां बटोरी है। इसे अमेरिका में कोविड-19 के मरीजों के उपचार में आपात स्थिति में इस्तेमाल में लाने की मंजूरी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की दवा कंपनी बेक्सिमको फार्मा ने वायरस रोधी दवा रेम्देसिविर का जेनेरिक संस्करण बृहस्पतिवार को पेश किया।कंपनी का दावा है कि यह परीक्षण के दौर से गुजर रही रेम्देसिविर का पहला जेनेरिक संस्करण है।

बांग्लादेश की दवा कंपनी बेक्सिमको फार्मा ने वायरस रोधी दवा रेम्देसिविर का जेनेरिक संस्करण बृहस्पतिवार को पेश किया। कंपनी का दावा है कि यह परीक्षण के दौर से गुजर रही रेम्देसिविर का पहला जेनेरिक संस्करण है।

इस दवा ने कोविड-19 के सबसे सफल उपचार में से एक के रूप में हाल में सुर्खियां बटोरी है। इसे अमेरिका में कोविड-19 के मरीजों के उपचार में आपात स्थिति में इस्तेमाल में लाने की मंजूरी मिली है।

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि नियामक ने दवा कंपनी गिलियड साइंसेज को रेम्देसिविर का इस्तेमाल कोविड-19 के मामलों में करने की छूट दी है।

बेक्सिमको फार्मा के प्रबंध निदेशक नजमुल हसन पपोन ने कहा, ‘‘हम अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये इस बहुत महत्वपूर्ण दवा का पहला जेनेरिक संस्करण पेश कर खुश हैं।"

कंपनी ने जेनेरिक संस्करण को बेम्सिविर ब्रांड नाम दिया है। पपोन बांग्लादेश में सांसद भी हैं। उन्होंने बेम्सिविर की पहली खेप बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक को सौंपी।

टॅग्स :कोरोना वायरसबांग्लादेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना