बांगलादेश संसदः बीएनपी टिकट पर चुनाव जीते गोयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी?, जमात-ए-इस्लामी प्रत्याशी को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2026 21:23 IST2026-02-16T21:22:22+5:302026-02-16T21:23:54+5:30

Bangladesh Parliament: बांग्लादेश में महत्वपूर्ण आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को शानदार जीत दिलाने के बाद तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को शपथ लेंगे।

Bangladesh Parliament Gayeshwar Chandra Roy and Nitai Roy Chowdhury win elections BNP ticket defeat Jamaat-e-Islami candidate | बांगलादेश संसदः बीएनपी टिकट पर चुनाव जीते गोयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी?, जमात-ए-इस्लामी प्रत्याशी को हराया

file photo

HighlightsBangladesh Parliament: जमात-ए-इस्लामी द्वारा मैदान में उतारे गए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत हासिल की।Bangladesh Parliament: तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को शपथ लेंगे। Bangladesh Parliament: बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

ढाका:बांग्लादेश में हाल में हुए आम चुनावों में अल्पसंख्यक समुदायों के चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जिनमें दो हिंदू भी शामिल हैं। ये सभी उम्मीदवार बीएनपी के थे। बीएनपी मंगलवार को सरकार बनाने वाली है। गोयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के टिकट पर चुनाव जीतने वाले दो हिंदू उम्मीदवार हैं। उन्होंने ढाका की एक सीट और पश्चिमी मागुरा निर्वाचन क्षेत्र से जमात-ए-इस्लामी द्वारा मैदान में उतारे गए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत हासिल की।

तारिक रहमान 17 फरवरी को बांग्लादेश के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

बांग्लादेश में महत्वपूर्ण आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को शानदार जीत दिलाने के बाद तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में मंगलवार को शपथ लेंगे। लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ते हुए बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान (60) का शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

Web Title: Bangladesh Parliament Gayeshwar Chandra Roy and Nitai Roy Chowdhury win elections BNP ticket defeat Jamaat-e-Islami candidate

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे