लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने कोविड-19 लहर से लड़ने के लिए भारत को आपातकालीन चिकित्सीय आपूर्तियों की पेशकश की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:28 IST

Open in App

: अनीसुर रहमान :

ढाका, 29 अप्रैल बांग्लादेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने सबसे नजदीकी पड़ोसी भारत के साथ इस “नाजुक क्षण” में एकजुटता से खड़ा है और उसने कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि से लड़ने के लिए देश को आपातकालीन दवाएं तथा चिकित्सा उपकरण भेजने की पेशकश की।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि इन आपूर्तियों में वायरस रोधी टीकों (इंजेक्शन के माध्यम से दिए जाने वाले और पिलाए जाने वाले) की 10,000 शीशियां, 30,000 पीपीई किट और जिंक, कैल्शियम, विटामिन सी और अन्य जरूरी दवाओं के कई हजार पत्ते हैं।

इसने कहा, “बांग्लादेश अपने करीबी पड़ोसी भारत के साथ इस नाजुक क्षण में एकजुटता से खड़ा है और ढाका वहां जिंदगियों को बचाने के लिए हर संभव तरीके से मदद देने के लिए तैयार है।”

सरकार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो ढाका भारत की आगे और मदद करने के लिए तैयार है।

बयान में कहा गया, “बांग्लादेश सरकार कोविड-19 वैश्विक महामारी के हालिया प्रसार के कारण लोगों की मौत पर अत्यंत दुख एवं शोक प्रकट करती है।”

भारत वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है जहां पिछले कुछ दिनों से रोजाना 3,00,000 से ज्यादा नये मामले आ रहे हैं और अस्पताल चिकित्सीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लग्जमबर्ग, सिंगापुर, पुर्तगाल, स्वीडन, न्यूजीलैंड, कुवैत और मॉरिशस समेत कई देशों ने वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए भारत को मदद की पेशकश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?