बांग्लादेश में जनमत-संग्रह को लेकर रार?, जमात-ए-इस्लामी के नव निर्वाचित संसद सदस्यों ने नहीं लिया शपथ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2026 16:43 IST2026-02-17T16:42:10+5:302026-02-17T16:43:31+5:30

Bangladesh oath ceremony LIVE updates: 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

Bangladesh oath ceremony LIVE updates Tarique Rahman sworn new Prime Minister Controversy referendum Newly elected Jamaat-e-Islami members not take oath | बांग्लादेश में जनमत-संग्रह को लेकर रार?, जमात-ए-इस्लामी के नव निर्वाचित संसद सदस्यों ने नहीं लिया शपथ?

Bangladesh oath ceremony LIVE updates

HighlightsBangladesh oath ceremony LIVE updates: दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीतीं और मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी।Bangladesh oath ceremony LIVE updates: बंगभवन के बजाय जातीय संसद के ‘साउथ प्लाजा’ में पद की शपथ दिलाई और ऐसा परंपरा से हटकर किया गया।Bangladesh oath ceremony LIVE updates: सांसदों ने पद की शपथ ले ली है जिसके बाद संविधान सुधार परिषद को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया है।

ढाकाः बांग्लादेश के चुनाव में विजयी हुई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के ‘संविधान सुधार परिषद’ के सदस्य के रूप में शपथ लेने से इनकार करने के बाद दक्षिणपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नव निर्वाचित संसद सदस्यों ने मंगलवार को शपथ लेने से मना कर दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन ने संसद भवन (जातीय संसद भवन) में बीएनपी सांसदों को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद जमात के सांसदों को शपथ लेनी थी।

बांग्लादेश में नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नवनिर्वाचित सांसदों ने देश में हुए आम चुनाव के छह दिन बाद मंगलवार को शपथ ली। अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने से वंचित किए जाने के बाद हुए 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीतीं और मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी।

तारिक रहमान ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। कुछ ही दिन पहले उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को आम चुनावों में शानदार जीत दिलाई थी। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान (60) को बंगभवन के बजाय जातीय संसद के ‘साउथ प्लाजा’ में पद की शपथ दिलाई और ऐसा परंपरा से हटकर किया गया।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान को उनकी पार्टी के सांसदों ने संसदीय दल का नेता चुन लिया है और वह देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उधर, सभी दलों के समस्त नव निर्वाचित सांसदों ने पद की शपथ ले ली है जिसके बाद संविधान सुधार परिषद को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया है।

Web Title: Bangladesh oath ceremony LIVE updates Tarique Rahman sworn new Prime Minister Controversy referendum Newly elected Jamaat-e-Islami members not take oath

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे