लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: इलाज के लिये विदेश जाने की अनुमति मांगने से संबंधित खालिदा जिया की याचिका खारिज

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:25 IST

Open in App

(अनीस-उर-रहमान)

ढाका, नौ मई बांग्लादेश ने जेल की सजा काट रहीं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की इलाज के लिये विदेश जाने की याचिका रविवार को खारिज कर दी और कहा कि ''जेल की सजा काट रहे किसी दोषी को इलाज के लिये विदेश जाने की अनुमति देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं हैं।''

मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख जिया (76) विदेशी दान गबन करने के आरोपों में 17 साल के कारावास की सजा काट रही हैं। कोविड-19 महामारी के चलते उन्हें अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया गया है।

जिया अप्रैल की शुरुआत में कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल वह संक्रमण मुक्त हो गई हैं और यहां एक अस्पताल में उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

कानून मंत्रालय द्वारा जिया की याचिका खारिज किये जाने के कुछ ही घंटे बाद गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने समाचार ब्रीफिंग के दौरान कहा, ''जेल की सजा काट रहे दोषी को इलाज के लिये विदेश जाने की अनुमति देने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।''

कानून मंत्रालय के अधिकारियों ने जिया को विदेश जाने देने की कानूनी गुंजाइश और बाधाओं की समीक्षा करने के बाद अपनी राय मंत्री को बताई थी।

जिया के डॉक्टरों ने बताया कि वह संक्रमण से उबर चुकी हैं, जिसके बाद सरकार ने आधिकारिक रूप से उनकी याचिका खारिज कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब