लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया रोकी, भारत से खुराक आने में देरी वजह

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:47 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, पांच मई बांग्लादेश ने बुधवार को कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी क्योंकि भारत से खुराक की आपूर्ति होने में देरी की वजह से देश में टीके की कमी हो गई है। यहां के स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बांग्लादेश, भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके का प्रमुख प्राप्तकर्ता है लेकिन भारत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद बांग्लादेश पर टीके की खुराक मिलने में अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।

भारत ने पड़ोसी पहले की नीति के तहत जनवरी में 32 लाख खुराक बतौर उपहार दिए थे जबकि ढाका ने भारत में उत्पादित टीके की तीन करोड़ खुराक खरीदी है जिसके तहत फरवरी तक दो खेप में 70 लाख खुराक पहुंचाई जा चुकी है, तीसरी खेप मार्च में पहुंचनी थी जो अबतक नहीं पहुंची है।

बांग्लादेश के स्वास्थ्य निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक प्रोफेसर मीरजादी सबरीना ने मीडिया को बताया, ‘‘हमने अस्थायी रूप से पंजीकरण रोका है क्योंकि समझौते (भारत से)के तहत अनुमानित समय तक टीके की खुराक नहीं मिली है।’’

उन्होंने कहा कि टीके का जो भंडार बचा है उसका इस्तेमाल पहली खुराक ले चुके लोगों को दूसरी खुराक देने में किया जाएगा।

बांग्लादेश के विदेशमंत्री डॉ.एके अब्दुल मोमन ने एक अलग संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ भारत ने कभी नहीं कहा कि वह टीके की खुराक नहीं भेजेगा, लेकिन उनकी अंदरुनी स्थिति रोकने (अभी) पर मजबूर कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब