लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को विदेश में उपचार कराने की अनुमति देने संबंधी ज्ञापन पर विचार करेगी बांग्लादेश सरकार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:00 IST

Open in App

(अनिसुर रहमान)

ढाका, 23 नवंबर बांग्लादेश के कानून मंत्री अनिसुल हक ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को उपचार के वास्ते विदेश जाने की अनुमति देने संबंधी ज्ञापन पर सरकार पूरी गंभीरता से विचार करेगी।

भ्रष्टाचार के दो मामलों में फरवरी,2018 से 17 साल की जेल की सजा काट रहीं मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया (76) पिछले कुछ समय से गठिया, मधुमेह, गुर्दे व फेफड़ों की बीमारी और आंखों की समस्याओं से पीड़ित हैं।

बीएनपी समर्थक वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कानून मंत्री से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्व प्रधानमंत्री को मानवीय आधार पर इलाज कराने के लिए विदेश यात्रा करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया।

हक ने प्रतिनिधिमंडल को इस अनुरोध पर बेहद गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

कानून मंत्री ने कहा, '' हालांकि, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उनकी हालत के मद्देनजर मानवीय आधार पर उन्हें (जिया) घर में रहने की अनुमति प्रदान की है।''

तीन बार प्रधानमंत्री रहीं जिया का फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके परिवार के सदस्यों व विपक्षी नेताओं का कहना है कि जिया की हालत हर दिन बिगड़ती जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?