लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के लोक गायक फकीर आलमगीर का निधन

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:27 IST

Open in App

ढाका, 24 जुलाई बांग्लादेश के मशहूर लोक गायक फकीर आलमगीर का कोविड-19 से उत्पन्न जटिलताओं की वजह से निधन हो गया। वह 71 साल के थे।

ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार गायक ने शुक्रवार रात यूनाइटेड अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे माशुक आलमगीर रजीब ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। कई दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत के बाद वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में यूनाइटेड अस्पताल के आईसीयू में भेजा गया।

आलमगीर का जन्म 21 फरवरी, 1950 को फरीदपुर में हुआ था। उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत 1966 में की थी। गायक ‘क्रांति शिल्पी गोष्ठी’, और ‘ गण शिल्पी गोष्ठी’ जैसे सांस्कृतिक संगठन के प्रमुख सदस्य थे और बांग्लादेश के अलग देश के रूप में उदय के लिए 1969 के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान ‘स्वाधीन बांग्ला बेतार केंद्र’ से जुड़ गए और स्वतंत्रता सेनानियों में ऊर्जा का संचार करने के लिए गाना शुरू किया। उनके प्रसिद्ध गानों में ‘ ओ सखीना गेसोस किना’, ‘शांताहार’, ‘नेल्सन मंडेला, ‘नाम तार छिलो जॉन हेनरी’, ‘बांग्लार कॉमरेड बंधु’ शामिल है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गायक के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह देश में लोकप्रिय लोक गीतों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब