लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में इमारत में आग लगने से 19 लोगों की मौत, मरने वालों में एक श्रीलंकाई नागरिक शामिल

By भाषा | Updated: March 28, 2019 21:37 IST

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर लोगों की मौत बहुमंजिला इमारत के अलग-अलग मंजिल से कूदने के कारण हुई। आग बुझाने के लिये घटनास्थल पर दमकल की 21 गाड़ियों के अलावा बांग्लादेश वायुसेना के हेलीकॉप्टरों तथा नौसेना कमांडो को भेजा गया है।

Open in App

अनिसुर रहमान

 ढाका, 28 मार्च (भाषा) बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बनानी इलाके में बृहस्पतिवार को 22 मंजिली इमारत में भीषण आग लग जाने से 19 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में श्रीलंका का एक नागरिक भी शामिल है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है।

इमारत में कपड़ों और इंटरनेट सेवा देने वाली कई दुकानें हैं। बनानी पुलिस थाना के प्रभारी फरमान अली ने पत्रकारों को बताया, ‘‘अब तक हम आपको यही बता सकते हैं कि आग लगने की घटना में 19 लोग मारे गये हैं। मरने वालों में श्रीलंका का एक नागरिक भी शामिल है।’’

श्रीलंकाई नागरिक सहित मारे गये छह लोगों की मौत इमारत से कूदने की वजह से हुई। ये सभी अपनी जान बचाने की खातिर इमारत की अलग-अलग मंजिल से कूद गये थे।

‘ढाका ट्रिब्यून’ ने कैंटोनमेंट पुलिस थाना प्रभारी के हवाले से बताया, ‘‘मारे गये श्रीलंकाई नागरिक की पहचान नीरस चंद्रा के तौर पर हुई है। कुर्मीतला जनरल अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। आग से जान बचाने की खातिर वह इमारत से कूद गया था।’’

अखबार के अनुसार, ‘‘35 वर्षीय व्यक्ति की पहचान अब्दुल्ला अल फारुक के तौर पर हुई है, जो ढाका विश्वविद्यालय में एमबीए का छात्र है। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाये जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’ इसके अनुसार कुर्मीतला जनरल अस्पताल लाये गये एक और व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति अपनी जान बचाने की कोशिश में इमारत से कूद गया था। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पायी है।

अधिकारियों के हवाले से अखबार ने कहा, ‘‘इसी तरह से यूनाइटेड अस्पताल लाये गये तीन और लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।’’

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर लोगों की मौत बहुमंजिला इमारत के अलग-अलग मंजिल से कूदने के कारण हुई। आग बुझाने के लिये घटनास्थल पर दमकल की 21 गाड़ियों के अलावा बांग्लादेश वायुसेना के हेलीकॉप्टरों तथा नौसेना कमांडो को भेजा गया है।

दमकल सेवा ने बताया, ‘‘आग अब पूरी तरह से बुझा ली गयी है।’’ दमकल अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की आठवीं मंजिल पर लगी थी और फिर यह नौंवीं, 10वीं और 11वीं मंजिल पर फैल गयी। हालांकि आग लगने के कारण के बारे में तत्काल नहीं बताया जा सकता। भाषा सुरभि माधव उमा उमा

 

टॅग्स :बांग्लादेशश्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा