लाइव न्यूज़ :

Bangladesh ferry crash: बांग्लादेश में नौका पटलने से 32 लोगों की डूबकर मौत, 100 से अधिक सवार थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2020 17:10 IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में दर्दनाक हादसा हुआ। नाव में 100 से अधिक लोग सवार थे। बूढ़ी गंगा नदी में डूबने से 32 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि दुर्घटना दोनों चालकों की लापरवाही की वजह से हुई।'बचावकर्ताओं ने आशंका जतायी है कि घटना के समय नौका में कई यात्री फंसे रह गए होंगे।प्राधिकरण के अधिकारी ने कहा, ''अब तक 32 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।''

ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बूढ़ी गंगा नदी में 100 से अधिक लोगों को ले जा रही एक नौका बड़े जहाज के टक्कर मारने पर पलट गई, जिसमें कम से कम 32 लोगों की डूबकर मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि दुर्घटना दोनों चालकों की लापरवाही की वजह से हुई।'' बचावकर्ताओं ने आशंका जतायी है कि घटना के समय नौका में कई यात्री फंसे रह गए होंगे।

दुर्घटना पुराने ढाका के श्यामबाजार इलाके में बूढ़ी गंगा नदी में हुई। प्राधिकरण के अधिकारी ने कहा, ''अब तक 32 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।'' समाचार चैनलों के अनुसार मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

मृतकों की पहचान की जा रही है। 'मॉर्निंग बर्ड' नामक यह नौका मुंशीगंज से ढाका आ रही थी। इस दौरान वह सदरघाट टर्मिनल से लगभग 1,000 यात्रियों को ला रहे 'मयूर-2' जहाज के पीछे से टक्कर मारने पर पलट गई। नौसेना और तटरक्षक गोताखोर अग्निशमन सेवा के बचाव दल में शामिल हो गए हैं, जबकि बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण के एक बचाव जहाज को डूब चुकी मॉर्निगं बर्ड नौका को निकालने के लिये तैनात कर दिया गया है।

बांग्लादेश में बाढ़ से खतरा बढ़ा, ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर

बांग्लादेश में मौसम विभाग के अधिकारियों ने भारत से लगे देश के पश्चिमोत्तर और दक्षिणपूर्वी हिस्से में भारी बाढ़ का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं जिससे लोगों के जानमाल और खेती की जमीन को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

भारत के मेघालय और असम में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बांग्लादेश के कई इलाकों में काफी पानी पहुंचा है। बांग्लादेश में जमुना के नाम से जानी जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से 55 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है और शनिवार को रात भर हुई बारिश के बाद हजारों लोगों के पहले ही विस्थापन की खबर है।

बांग्लादेश के बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र (एफएफडब्ल्यूसी) के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “ भीषण बाढ़ का पूर्वानुमान है क्योंकि सभी प्रमुख नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। कई नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं और नदियों के किनारे बसे गांव डूब गए हैं खासकर पश्चिमोत्तर और दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में।”

एफएफडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमोत्तर में ब्रह्मपुत्र और पूर्वोत्तर में मेघना डेल्टा की नदियों में पानी और आने की उम्मीद है क्योंकि ऊपरी इलाकों से काफी पानी आ रहा है और आने वाले हफ्तों में बारिश का भी पूर्वानुमान है। बांग्लादेश में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है।

टॅग्स :बांग्लादेशबाढ़संयुक्त राष्ट्रशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला