लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश नौका हादसा : लापता यात्रियों की तलाश के लिए दूसरे दिन भी जारी रहा अभियान

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:57 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 25 दिसंबर दक्षिणी बांग्लादेश में सुगंधा नदी में तीन मंजिला नौका में आग लगने की घटना के बाद लापता यात्रियों की तलाश का अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नौका में आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग झुलस गए। नौका पर 800 से ज्यादा यात्री सवार थे।

पुलिस और दमकल के अधिकारियों ने बताया कि ढाका से बारगुना जाते समय नौका एमवी अभिजन-10 के इंजन कक्ष में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजे आग लग गई। हादसे के बाद से कई यात्री लापता हैं।

झलकथी जिले में जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘तटरक्षक बल, अग्निशमन सेवा के अधिकारी और पुलिस अब भी शवों की तलाश में जुटे हैं क्योंकि हमें लापता यात्रियों की सही संख्या के बारे में पता नहीं है।’’ अधिकारियों ने कहा कि सैकड़ों लोग नदी के किनारे एकत्र हो गए और अपने लापता रिश्तेदारों की तलाश के लिए इंजन से चलने वाली नौकाओं में बचाव दल के साथ शामिल हो गए।

घटनास्थल पर शुक्रवार को पहुंचे जहाजरानी राज्य मंत्री खालिद महमूद चौधरी ने बताया कि 310 यात्रियों की सूची मिली है लेकिन अनुमान है कि नौका में ज्यादा यात्री सवार होंगे।

दमकल सेवा के अधिकारी ने पूर्व में बताया था कि नौका में धुआं भरने के कारण दम घुटने से ज्यादातर लोगों की मौत हो गई। कई यात्री नौका से नदी में कूद गए लेकिन तैरना नहीं जानने के कारण डूब गए। अधिकारियों ने कहा कि संभवत: मृतकों में अधिकतर बारगुना के निवासी थे। अब तक 37 शवों को दफनाने के लिए बारगुना भेजा गया है लेकिन उनमें से केवल 14 की ही पहचान हो पाई।

बारगुना के उपायुक्त हबीबुर रहमान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने 14 शव रिश्तेदारों को सौंप दिए हैं.. बाकी शव का निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि अज्ञात शवों के डीएनएन नमूने सुरक्षित रख लिए गए हैं।

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए अंतर्देशीय जल परिवहन नियामक अधिकारियों, दमकल कर्मियों और पुलिस की सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना