लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश ने कोविड-19 की भारतीय किस्म मिलने के बाद सीमा सीलबंदी की अवधि बढ़ायी

By भाषा | Updated: May 8, 2021 22:38 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, आठ मई बांग्लादेश ने अपने यहां कोविड-19 की भारतीय किस्म के छह मामले सामने आने के कुछ घंटे बाद भारत के साथ लगती सीमा पर आवाजाही की पाबंदी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी।

भारत में कोरोना वायरस की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर 26 अप्रैल उससे लगती बांग्लादेश की सीमा सील कर दी गयी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर भारत से लगती सीमा को बंद रखने का निर्णय 14 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। ’’

बांग्लादेश में कोविड-19 पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समिति ने यह कहते हुए सीमा को बंद रखने का सुझाव दिया था कि भारत में स्थिति सुधरने तक सड़क मार्ग नहीं खोले जाएं।

प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि इन मार्गों से सामानों की ढुलाई यथावत रहेगी।

उन्होंने कहा कि जिन बांग्लादेशियों को वीजा की अवधि बीत जाने पर फंस जाने का जोखिम है, वे नयी दिल्ली, कोलकाता एवं अगरतला में बांग्लादेश मिशन से अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल कर बेनापोले, अखौरा और बुरीमारी सीमाओं से स्वदेश लौट सकते हैं।

सीमा सील करने का यह निर्णय तब आया है जब बांग्लादेश में छह लोग कोविड-19 के भारतीय स्वरूप से संक्रमित पाये गये। वे हाल ही में भारत से लौटे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल