लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के कारण बांग्लादेश ने सीमाएं बंद करने की समय सीमा बढ़ाई

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:21 IST

Open in App

ढाका, 30 मई बांग्लादेश ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के साथ लगती सीमाओं को 14 और दिनों के लिए बंद कर दिया है।

बहरहाल, विदेश मंत्रालय ने बताया कि सीमा से माल ढुलाई जारी रहेगी।

भारत में कोरोना वायरस की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सबसे पहले 26 अप्रैल को सीमाओं को सील किया गया था। कोरोना वायरस के बी.1.617.2 प्रकार के छह मामले आने के बाद बांग्लादेश ने आठ मई को यात्रा प्रतिबंध 14 और दिनों के लिए बढ़ा दिया था।

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘हमने इसे (भारत के साथ यात्रा प्रतिबंध) 14 और दिनों के लिए बढ़ा दिया है और आगे स्थिति का आकलन करेंगे।’’

बांग्लादेश के कुछ सीमावर्ती जिलों में बी.1.617.2 प्रकार से जुड़े कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आने के बाद विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन की अध्यक्षता में अंतर मंत्रालयी बैठक में यह निर्णय किया गया।

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी तक बी.1.617.2 प्रकार से जुड़े कोरोना वायरस के 23 मामलों का पता लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना