Bangladesh Election Result: कुल 300 सीट और बीएनपी ने 197 सीटें जीतीं?, बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री होंगे तारिक रहमान?, जमात-ए-इस्लामी को केवल 63 सीट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2026 12:44 IST2026-02-13T06:22:30+5:302026-02-13T12:44:54+5:30
Bangladesh Election Result: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बृहस्पतिवार को हुए महत्वपूर्ण आम चुनाव में जमात-ए-इस्लामी पर शुरू से ही बढ़त बनाए थे।

Bangladesh Election Result
ढाकाः बांग्लादेश के अहम आम चुनाव में बृहस्पतिवार को खत्म हुआ और गुरुवार रात से मतगणना जारी है। इस बीच बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने शुक्रवार को हुए संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक देश में राजनीतिक स्थिरता लाने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव के बाद मतगणना पूरी हो चुकी है। जमुना और सोमॉय टेलीविजन चैनलों के अनुसार बीएनपी ने 300 सदस्यीय जातीय संसद (राष्ट्र सदन) में अब तक 197 सीटें जीती हैं, जो साधारण बहुमत के लिए आवश्यक आधे से अधिक है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी इस्लामी जमात-ए-इस्लामी ने 63 सीटें जीतीं। पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने बीएनपी के आधिकारिक तौर पर बहुमत की सीमा तक पहुंचने से पहले ही हार स्वीकार करने का संकेत दे दिया।
Reuters reports - Bangladesh Nationalist Party wins the parliamentary elections pic.twitter.com/yLtbPSsoix
— ANI (@ANI) February 12, 2026
प्रधानमंत्री पद के प्रमुख उम्मीदवार 60 वर्षीय रहमान ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) जो शेख हसीना के 15 साल के निरंकुश शासन के दौरान हाशिए पर थी 17 करोड़ लोगों वाले दक्षिण एशियाई देश में सत्ता में वापसी करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को छात्रों के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन और चुनावों की बढ़ती मांगों के बाद देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Bangladesh: BNP closes exile, leads unofficial poll results
— ANI Digital (@ani_digital) February 13, 2026
Read @ANI Story |https://t.co/WWwByxUWDp#Bangladesh#BNP#Polls#Dhakapic.twitter.com/sEZnzX6tIa
हालांकि, मतदान छिटपुट हिंसा की घटनाओं से प्रभावित रहा। बांग्लादेश निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट घटनाओं के बावजूद सभी केंद्रों पर मतदान पूरा हुआ। एक उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया गया है।
बांग्लादेश में जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ 13वां आम चुनाव हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और लगभग 10 लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है, जो देश के चुनावी इतिहास में सुरक्षाकर्मियों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग की गैरमौजूदगी में मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की अवामी लीग को पिछले साल भंग कर दिया था और पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी।
बांग्लादेश में 30 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब हसीना की अवामी लीग का चुनाव चिन्ह ‘नाव’ मतपत्र पर नहीं दिखाई दिया है। इस बीच, कई जगहों से चुनावी हिंसा की खबरें आई हैं। ‘बीडीन्यूज24’ की खबर के अनुसार, गोपालगंज में बम हमले में 13 वर्षीय लड़की सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।