Bangladesh election 2026: 29 सीट पर बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी गठबंधन 10 सीटों पर आगे, 42000 से अधिक केंद्रों पर मतों की गिनती जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 12, 2026 20:14 IST2026-02-12T20:09:09+5:302026-02-12T20:14:22+5:30

Bangladesh election 2026: गुरुवार को शाम 4:30 बजे 300 में से 299 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो गया, जिसमें 42,000 से अधिक केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है।

Bangladesh election 2026 BNP 29 and Jamaat-e-Islami alliance leading 10 seats counting underway in over 42,000 polling centres Underway | Bangladesh election 2026: 29 सीट पर बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी गठबंधन 10 सीटों पर आगे, 42000 से अधिक केंद्रों पर मतों की गिनती जारी

Bangladesh election 2026

HighlightsBangladesh election 2026: शेख हसीना के लगभग दो दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया था।Bangladesh election 2026: छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव है।Bangladesh election 2026: आंकड़ों के अनुसार बीएनपी 29 सीटों पर आगे थी।

ढाकाः बांग्लादेश के संसदीय चुनावों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना जारी रहने के साथ ही बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) ने प्रारंभिक बढ़त हासिल कर ली है। इस महत्वपूर्ण चुनाव पर सबकी नजर है, क्योंकि यह छात्रों के नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद पहला राष्ट्रीय चुनाव है, जिसने शेख हसीना के लगभग दो दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया था।

गुरुवार को शाम 4:30 बजे 300 में से 299 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो गया, जिसमें 42,000 से अधिक केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है। आंकड़ों के अनुसार बीएनपी 29 सीटों पर आगे थी। बांग्लादेश में महत्वपूर्ण आम चुनाव के लिए लोगों ने बृहस्पतिवार मतदान किया। हालांकि, मतदान छिटपुट हिंसा की घटनाओं से प्रभावित रहा।

जबकि जमात-ए-इस्लामी (जेआई) गठबंधन 10 सीटों पर आगे हैं। चुनाव आयोग ने भारी मतदान की सूचना दी है, दोपहर तक मतदान प्रतिशत 47.91% तक पहुंच गया, जो पहले के आंकड़ों से काफी अधिक है। हालांकि हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं।

गोपालगंज में एक हैंडबम हमले में तीन लोग घायल हो गए, मुंशीगंज में देसी विस्फोटों के कारण मतदान कुछ समय के लिए बाधित हुआ और खुलना में हुई झड़प में एक बीएनपी नेता की मौत हो गई। इन घटनाओं के बावजूद, अधिकारियों ने कहीं भी मतदान स्थगित नहीं किया।

Web Title: Bangladesh election 2026 BNP 29 and Jamaat-e-Islami alliance leading 10 seats counting underway in over 42,000 polling centres Underway

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे