लाइव न्यूज़ :

अलकायदा के हमलों को लेकर पोम्पियो की टिप्पणी की बांग्लादेश ने आलोचना की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:00 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 14 जनवरी बांग्लादेश ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की उस टिप्पणी को गैर जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य बताया है, जिसके तहत उन्होंने कहा था कि यह एक ऐसा दक्षिण एशियाई देश है जहां आतंकवादी संगठन अलकायदा हमले करता है।

अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर मंगलवार को जारी एक बयान में पोम्पियो ने कुछ देशों का जिक्र ‘आतंकवाद के केंद्र स्थल’ के रूप में किया था।

उन्होंने ईरान को अलकायदा का नया ठिकाना बताया था। उनकी इस टिप्पणी पर तेहरान ने विरोध दर्ज कराया है।

पोम्पियो के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘एक वरिष्ठ नेता की इस तरह की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। ’’

बयान में कहा गया कि ढाका को खुशी होती, यदि इस तरह का कोई दावा साक्ष्य के आधार पर किया गया होता। दरअसल, इससे बांग्लादेश ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठा पाता।

बांग्लादेश ने कहा कि इस दक्षिण एशियाई देश में अलकायदा की मौजूदगी का कोई साक्ष्य नहीं है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि यदि इस तरह का बयान अटकलबाजी है तो बांग्लादेश इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मानता है, खसतौर पर अमेरिका के साथ उसके बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों के परिप्रेक्ष्य में, जो साझा मूल्य, शांति और साझा लक्ष्यों पर आधारित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक